E Shram Card Yojana 2024: देश के असंगठित काम करने वाले मजदूरों को फायदा पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने E Shram Card Yojana 2024 को शुरू किया है। केंद्र सरकार ने इस e Shram Card Yojana को देश के मजदूरों तथा घरेलू कामगारों को हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा तथा दुर्घटना सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया है।
अब तक यदि बात करें तो E Shram Card Yojana 2024 में 46 करोड़ से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। ई-श्रम कार्ड योजना के तहत लाभार्थी को हर महीना ₹1000 भत्ते के रूप में दिए जाते हैं। आपको बता दें कि ई-श्रम कार्ड योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों तथा मजदूरों को ₹3 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस और ₹1000 प्रति महीना उनको भत्ते के रूप में दिए जाने के लिए इसकी शुरुआत की गई है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने इसकी E Shram Card Yojana 26 अगस्त 2021 को की थी इसके साथ-साथ केंद्र सरकार ने ई-श्रम पोर्टल को भी लॉन्च किया था। जिसके अंतर्गत मजदूर अपना फिंगरप्रिंट लगाकर इस कार्ड को बनवा लिया करते थे। ई-श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत लगभग 30 क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों को फायदा पहुंचाया जाता है। इसके अंतर्गत लगभग 400 क्षेत्र में काम करने की अनुमति भी प्रदान की जाती है।
यह भी पढ़ें–
- पीएम आवास योजना 2024
- Ladli Behna Yojana 2024
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2024 18वीं किस्त
- PM Vishwakarma Yojana 2024
- नमो सरस्वती स्कॉलरशिप योजना
- पीएम ई किसान उपज निधि योजना
आइए जान लेते हैं कि E Shram Card Yojana 2024 में कौन रजिस्ट्रेशन कर सकता है, इसका उद्देश्य क्या है, इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए पात्रता क्या होगी, आवश्यक दस्तावेज क्या होंगे, कब तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है इन सभी के बारे में। असंगठित क्षेत्रों के कामगार तथा घरेलू क्षेत्र के मजदूर, दिहाड़ी मजदूर आदि को सरकार ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद सीधे फायदा पहुंचाया है।
E Shram Card Yojana Overview
योजना का नाम | E Shram Card Yojana |
किसने शुरू की | केंद्र सरकार द्वारा (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय) |
कब शुरू हुई थी | 26 अगस्त 2021 |
लक्ष्य | असंगठित कामगारों का डेटा बेस तैयार करना |
लाभ | ₹2 लाख का मृत्यु इंश्योरेंस, ₹1 लाख पीड़ित सहायता, ₹1000/ प्रतिमाह भत्ता, ₹3000/ पेंशन |
किसके लिए | महिला तथा पुरुष मज़दूरों के लिए |
रजिस्ट्रेशन | आधार सीडिंग द्वारा |
ऑफिशियल पोर्टल | www.eshram.gov.in |
व्यवसाय क्षेत्र | 30 |
हेल्पलाइन | 14434 |
E Shram Card Yojana की पात्रता क्या है?
E Shram Card Yojana 2024 का यदि आप लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इसके अंतर्गत लिखित पात्रताओं को पूर्ण करना होता है यदि आप ई-श्रम कार्ड योजना की पात्रता को पूर्ण कर लेते हैं तो आपको हर महीना ₹1000 भत्ते के रूप में दिए जाते हैं और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। इस योजना के लिए कौन लोग पात्र होते हैं यह निम्नलिखित है।
- लाभार्थी भारत का मूल निवासी होना आवश्यक है जहां पर वह छोटा रोजगार या मजदूरी करता है।
- भारत के किसी भी असंगठित क्षेत्र में तथा घरेलू क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूरों को इसका लाभ दिया जाता है।
- यदि लाभार्थी किसी प्राइवेट कंपनी में आउटसोर्सिंग या संविदा पर कार्य करता है तो उसे इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं होता है।
- यदि लाभार्थी सरकारी संस्थान में नौकरी करता है या वह सरकारी कर्मचारी है तो उसे लाभ नहीं मिलता।
- यदि लाभार्थी EPFO खाता धारक है यानी उसके पास UAN नंबर मौजूद है तो इस स्थिति में उस व्यक्ति को लाभ नहीं मिलता है। वह केवल एक ही UAN नंबर प्राप्त कर सकता है। या तो ई-श्रम कार्ड का UAN नंबर या EPFO खाते का UAN नंबर।
E Shram Card Yojana के क्या लाभ हैं?
E Shram Card Yojana 2024 के द्वारा छोटे कामगारों को कई लाभ दिए जाते हैं। इस योजना के द्वारा मजदूरों को भत्ता, पेंशन और इंश्योरेंस तथा इसके साथ-साथ लोन की सुविधा भी प्रदान की जाती है। ई-श्रम कार्ड योजना केंद्र सरकार द्वारा 2021 में शुरू की गई थी जिसमें लाभार्थी निम्नलिखित सुविधाएं प्राप्त
- ई-श्रम कार्ड योजना के द्वारा पासिंग गठित क्षेत्र में काम कर रहे मजदूरों को लाभ प्रदान किया जाता है।
- ई-श्रम कार्ड योजना के तहत मजदूरों को हर महीना ₹1000 उनके खाते में भत्ते के रूप में ट्रांसफर किए जाते हैं।
- ई-श्रम कार्ड योजना के द्वारा मजदूर को गंभीर बीमारी के लिए उपचार की सुविधा भी मुहैया कराई जाती है।
- इस योजना के द्वारा लाभार्थी को ₹3 लाख तक का इंश्योरेंस कवर भी दिया जाता है।
- ई-श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत लाभार्थी को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर₹3000 प्रति महीना पेंशन के रूप में दिया जाता है।
- इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को मृत्यु होने पर तथा आकस्मिक विपत्ति पर वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है।
- ई-श्रम कार्ड योजना पूरे भारत में लागू है इसलिए इसके द्वारा बनाया गया आई-श्रम कार्ड पूरे भारत में मान्य होता है।
- इस योजना का लाभ प्रवासी मजदूर, राज मिस्त्री चटाई निर्माता, मूर्तिकारों और अन्य असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने वाले मजदूरों को दिया जाता है।
E Shram Card Yojana का उद्देश्य क्या है?
केंद्र सरकार की तरफ से ई-श्रम कार्ड योजना की शुरुआत अगस्त 2021 में की गई थी। इसके तहत भारत के असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों तथा घरेलू क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को लाभ प्राप्त होता है। इस योजना के अंतर्गत कई लाभ है जो दिहाड़ी मजदूरों को प्राप्त होते हैं। इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डालें तो वह निम्नलिखित हैं।
E Shram Card Registration process and Fees 2024
E Shram Card Yojana 2024 में आवेदन करने के लिए आपको कोई फीस देय नहीं होती है। ई-श्रम कार्ड योजना भारत के असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने वाले कामगारों तथा मजदूरों के लिए शुरू की गई है इसे 26 अगस्त 2021 को शुरू किया गया था। चाहे वर्कर भारत के किसी भी कोने में कार्य करता हो। उसे इसका लाभ प्राप्त होता है।
E Shram Card Yojana 2024 का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को अपना रजिस्ट्रेशन ई-श्रम पोर्टल पर अपने नज़दीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर करना होता है। रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान होती है। इसमें आपको सिर्फ बायोमेट्रिक के द्वारा अपने फिंगरप्रिंट को स्कैन करवाना होता है। उसके बाद आप जैसे ही अपना आधार कार्ड नंबर डालते हैं तो आपकी सभी डिटेल्स ई-श्रम कार्ड में फेच हो जाती है। इसकी ऑनलाइन प्रक्रिया हम नीचे लिखे हुए कुछ स्टेप्स में समझेंगे।
- ई-श्रम कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाएं।
- अब अपना आधार कार्ड नंबर डालें और फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक डिवाइस पर रखें।
- उसके बाद आपके सामने ए-श्रम कार्ड बनाने के लिए आवेदन पत्र खुलकर आ जाता है।
- अब आप अपने आधार कार्ड में जितनी भी डिटेल है ठीक उसी प्रकार से आवेदन पत्र में भर दें।
- अब आपके पास जो भी आप कार्य करते हैं उस कार्य की श्रेणी विवरण की लिस्ट आती है। उसमें से किसी दो कार्यों को चुने और उसे सबमिट करें।
- उसके बाद अपनी बैंक खाते की पासबुक को देखें और खाता नंबर तथा आईएफएससी कोड ठीक प्रकार से भरना सुनिश्चित करें।
- अंत में आप सबसे नीचे सबमिट के बटन पर क्लिक करें और अपने ई-श्रम कार्ड को डाउनलोड कर लें।
E Shram Card Yojana के लिए कौन से दस्तावेज़ लगते हैं?
E Shram Card Yojana 2024 में यदि आप रजिस्ट्रेशन करने की सोच रहे हैं तो आप बिल्कुल सही निर्णय ले रहे हैं। इस योजना से आपको कई फायदे हो सकते हैं। बता दें कि यह योजना पूरे भारत में लागू है। आप कही से भी CSC सेंटर जाकर आवेदन करवा सकते हैं। इसमें आपको Online Apply करना होगा। इसके लिए आपको संबंधित पात्रता पूर्ण करनी होगी तथा आवश्यक दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड करना होगा जो निम्नलिखित हैं।
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदक की बैंक खाता पासबुक
- आवेदक का आधार तथा बैंक दोनों में लिंक मोबाइल नंबर
- मेल आईडी (ऑप्शनल)
FAQ’s
Q ई श्रम कार्ड में कितने पैसे मिल रहे हैं?
A इसमें ₹1हज़ार भत्ता प्रति माह, ₹3 हजार पैंशन प्रति माह तथा ₹3 लाख का बीमा और दुर्घटना सहायता दी जाती है।
Q E Shram Card Payment New List कैसे चैक करते हैं?
A पहले www.eshram.gov.in पर जाएं, होमपेज पर New List पर चैक करें।
Q E Shram Card Yojana 2024 में ₹3000 कैसे मिलते हैं?
A जब लाभार्थी की उम्र 60 वर्ष हो जाती है तब उसे ₹3000 पेंशन दी जाती है परंतु इससे पहले आप इसमें हर महीना ₹20 कंट्रीब्यूशन राशि जमा करनी होती है। इसके लिए पहले आपको मुख्यमंत्री मानधन योजना में पंजीकरण करना होता है।
Q श्रमिक कार्ड में मृत्यु के बाद कितने पैसे मिलते हैं?
A श्रमिक की मृत्यु हो जाने पर उसके परिवार को ₹2 लाख का बीमा मिलता है।
Q ई श्रम कार्ड में अपना नाम कैसे चैक करें?
A सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं फिर बेनिफिशियरी स्टेटस पर जाएं उसके बाद UAN नंबर अथवा खाता नंबर डालें।
Q श्रमिक कार्ड की उम्र कितनी होनी चाहिए?
A श्रमिक कार्ड को बनवाने के लिए लाभार्थी की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी अनिवार्य है।
Q ई श्रम कार्ड मोबाइल से कैसे डाउनलोड कैसे करते हैं?
A पहले eshram.gov.in पर जाएं, कार्ड डाउनलोड पर दबाएं फिर आधार नंबर डालें, जन्मतिथि भरें फिर मोबाइल पर ओटीपी आता है उसे बॉक्स में भरें और कार्ड को डाउनलोड कर लें।