Answer Key UPP 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एग्जाम करवाया है। यह एग्जाम 23 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक चला। इसमें 10 पालियों में एग्जाम करवाया गया।कुल 5 दिन में इस एग्जाम को पूर्ण करवाया गया। उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में पुलिस भर्ती का एग्जाम करवाया गया जिसमें 48 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इसके 6 महीने पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का पेपर लीक होने की वजह से इसे अब यानी 23 अगस्त 2024 को दोबारा आयोजित करवाया गया।
सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें
आपको बता दें इस एग्जाम को लेकर बड़ी खबर यह है कि 30% से अधिक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भारती के इस एग्जाम में अनुपस्थित रहे जिससे यह साबित होता है कि पेपर लीक को लेकर सरकार की शक्ति को देखते हुए यह अभ्यर्थी एग्जाम देने में असमर्थ रहे। बता दें कि कुछ अभ्यर्थी परीक्षा में ऐसे पाए जाते हैं जो अपनी उम्र को कम करवा कर हाई स्कूल की परीक्षा दोबारा पास करके एग्जाम में शामिल होते हैं। लेकिन सरकार की शक्ति को देखते हुए लगभग 30 फ़ीसदी अभ्यर्थियों ने डर की वजह से एग्जाम में भाग नहीं लिया।
Answer Key UPP 2024
आपको बता दें कि पेपर लीक की अपराधिक घटना को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के कई ऐसे कड़े निर्देश थे जिसकी वजह से अपराधिक तत्वों को एग्जाम के बीच खलल डालने का कोई मौका नहीं मिल सका। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2024 एग्जाम को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाया गया।
उत्तर प्रदेश पुलिस में 2024 का एग्जाम देने के बाद अभ्यर्थियों को इसकी Answer Key UPP 2024 का इंतजार काफी बेसब्री से है। इस लेख में हम आपको आंसर की के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे और आपकी कट ऑफ कितनी जा सकती है यह भी बताएंगे। 10 नवंबर से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर की विभाग की वेबसाइट www.uppbpb.gov.in पर अब अपलोड कर दी जाएगी इसे देखकर आपको यह पता लगेगा कि आपने कितना स्कोर किया है।
आंसर की देखने के बाद यदि आपको लगता है कि कोई प्रश्न सही है या आपके नंबर अधिक है और आंसर की में कम दिखाए गए हैं तो इस पर आप विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर समय से पहले आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने का शुल्क विभाग द्वारा तय किया जाएगा। इसकी समय अवधि मात्र 7 दिन की हो सकती है, 7 दिन के अंदर आपको आपत्ति दर्ज करवा देनी है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 में बैठने वाले सभी अभ्यर्थियों को कट ऑफ मार्क्स का इंतजार है आखिर उत्तर प्रदेश पुलिस के एग्जाम में कितनी कट जा सकती है इसके बारे में भी आगे चर्चा करेंगे। एग्जाम से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि All Cut Off 72 फीसदी से ऊपर ही रह सकता है। लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की सख्त नीतियों की वजह से लगभग 30 फ़ीसदी अभ्यर्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया। जिसकी वजह से जो कट ऑफ 65 फीसदी तक नीचे आ सकता है। पुलिस भर्ती पेपर की कट ऑफ के लिए आपको कम से कम 2 से 4 महीनों का इंतजार करना पड़ सकता है।
UP Police Constable Bharti Exam Cut Off 2024 (अनुमानित)
Male Category | Cut Off Marks |
General | 183.68 Marks |
OBC | 176.31 Marks |
SC | 160.10 Marks |
ST | 148.54 Marks |
Female | Cut Off Marks |
General | 177.56 Marks |
OBC | 158 Marks |
SC | 149.46 Marks |
ST | 138 Marks |
Answer Key UPP 2024
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 के अंतर्गत सिपाही भर्ती परीक्षा 23 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक 10 पालियों में कराई गई। परीक्षा के बाद देखा गया तो इसमें 30% से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 48 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के एग्जाम की चर्चा की वजह से कट ऑफ कितने अंक तक जाएगी इसका किसी को अनुमान नहीं लग पा रहा था लेकिन 30 फ़ीसदी अभ्यर्थियों के एग्जाम छोड़ने की वजह से कट ऑफ नीचे आ सकती है।
UP Police का रिजल्ट कब आएगा?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस भर्ती के एग्जाम को 23 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक 10 पालियों में आयोजित करवाया है। आपको बता दें कि सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 में कराई गई थी। परंतु पेपर लीक होने की वजह से इसके लिए 6 महीने का समय मांगा गया था। अब यानी 23 अगस्त 2024 से सिपाही भर्ती उत्तर प्रदेश की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई है अब अभ्यर्थियों को इस भर्ती के रिजल्ट का इंतजार है। बता दें कि इसका रिजल्ट देखने के लिए आपको दो महीनों का इंतजार करना पड़ सकता है।