E Kisan Upaj Nidhi Yojana 2024: केंद्र हो या राज्य सरकार सभी मिलकर किसानों के उत्थान के लिए कुछ ना कुछ करते हैं। किसानों का कर्ज हो या उनके लिए फसल बीमा इत्यादि कई ऐसी योजनाएं सरकार ने चला रखी हैं जिनके द्वारा किसान लाभान्वित हो रहा है। सरकार द्वारा चलाई गई योजना का फायदा उन सभी सीमांत एवं मध्यमवर्गी किसानों को मिल रहा है जो इन योजनाओं में अपनी पात्रता पूर्ण करते हैं।
ई किसान उपज निधि योजना क्या है?
E Kisan Upaj Nidhi Yojana 2024 किसानों को अपनी फसल के भंडारण की सुविधा प्रदान करती है यह योजना PM Kisan Samman Nidhi के अंतर्गत कार्य करने वाला एक प्रोगाम है इसमें किसानों को WDRA के द्वारा गौदम उपलब्ध कराया जाता है। जिसमें किसान अपनी फसल रख सकता है। इन गौदमों में पंजीकृत किसानों को ऋण की सुविधा दी जाती है जिससे उनकी उपज बढ़ाई जा सके। इस लोन को प्राप्त करने के लिए आपको कुछ भी गिरवी रखने की जरूरत नहीं होगी। इस लोन की ब्याज दर 7% वार्षिक देय होती है।
इसे भी पढ़ सकते हैं
- Ration Card Latest News, राशन कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट
- PM Vishwakarma Yojana 2024 से प्राप्त कर सकते हैं ऋण और 15,000 रूपए भी
- BOB Instant Loan Scheme जिसमें छात्रों को मिलता है 5 लाख तक का लोन
- ग्रामीण तथा शहरी प्रधानमन्त्री आवास योजना 2024 में रजिस्ट्रेशन शुरू
आपको बता दें कि भारत में WDRA (Warehousing Development and Regulatory Authority) के अंतर्गत वर्तमान समय में 5,500 से अधिक गोदाम उपलब्ध हैं जिनमें कृषि से जुड़े गौदामों की संख्या 1,00000 है इस भंडारण में किसानों को कुल उपज मूल्य की केवल 1% राशि देनी होती है।
सरकार ने E Kisan Upaj Nidhi Yojana 2024 की शुरुआत हाल ही में की है। इस योजना की विशेषता किसानों को बिना गारंटी ऋण प्रदान करना है जिसे लेकर किसान अपनी फसलों की उपज को बढ़ा सकते हैं और अपनी आय में भी बढ़ोतरी कर सकते हैं। तो आइए जान लेते हैं कि इस योजना का क्या उद्देश्य है, इसके लाभ क्या हैं, पात्रता क्या है, इसमें आवेदन कौन कर सकता है, और आवश्यक दस्तावेज कौन से होंगे।
उपभोक्ता मंत्री श्री पीयूष गोयल ने किसानों को यह तोहफा देते हुए कहा है कि किसानों को दिए गए इस ऋण से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वह समय पर फसलों की बुआई करके उनकी अच्छी उपज ले सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि E Kisan Upaj Nidhi Yojana के अंतर्गत किसानों को जो ऋण प्राप्त होता है उस पर उन्हें किसी भी गारंटी की कोई आवश्यकता नहीं होती है।
इसका आवेदन किस प्रकार हो सकता है इसके बारे में चर्चा करेंगे। आपको यह भी बता दें कि इस योजना में लाभार्थी बनने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस योजना की संपूर्ण जानकारी इस लेख में नीचे मिल जाएगी।
Overview
योजना का नाम | E Kisan Upaj Nidhi Yojana |
किसने शुरू की | केंद्र सरकार (खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण) ने |
कब शुरू हुई | 2024 |
योजना का उद्देश्य | संकट काल में घर आई फसल का रख रखाव तथा भंडारण की सुविधा। |
योजना का मुख्य लाभ | 7% ब्याज की दर से ऋण प्राप्त कर सकते हैं |
ई किसान उपज निधि योजना का उद्देश्य
केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई E Kisan Upaj Nidhi Yojana का उद्देश्य किसानों को खुशहाल और समृद्ध बनाना है तथा खेती के लिए नई तकनीकों से किसान को जोड़ना है। उनकी फसलों की उपज को बढ़ाने के साथ-साथ फसलों के उचित दाम दिलाने पर भी सरकार बल दे रही है। किसान की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अनेक योजनाएं प्रचलित हैं लेकिन हाल ही में चलाई गई E Kisan Upaj Nidhi Yojana के उद्देश्य निम्नलिखित हैं।
- किसान उपज निधि योजना के तहत सभी किसानों को बिना गारंटी वाला ऋण दिया जाता है।
- खेती करने के लिए नए हार्वेस्टर प्रदान किए जाते हैं तथा उन्हें नई तकनीकों से जोड़ा जाएगा।
- ई किसान योजना के अंतर्गत किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए तथा उनकी फसलों की उपज को बढ़ाने के लिए सरकार लोन की व्यवस्था करती है।
- इस योजना के द्वारा किसानों को अपनी आय को बढ़ाने का एक मौका दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण करवाया जाता है।
- ई किसान उपज नीति योजना के अंतर्गत सभी मध्य वर्गी किसानों को 7% वार्षिक ब्याज की दर से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है जिससे कि किसान अपनी फसल की उपज बढ़ाने के लिए खाद और कीटनाशक की व्यवस्था कर सके।
- ई किस उपज निधि योजना में लोन प्राप्त करने के लिए किसी भी गारंटी की आवश्यकता नहीं होती है।
E Kisan Upaj Nidhi Yojana 2024 से होने वाले लाभ
ई किसान उपज निधि योजना को शुरू करने का उद्देश्य यही है कि कर्ज में डूबे हुए किसानों के लिए उनकी फसल पर कोई असर न पड़े और उनकी फसल की उपज बढ़ती रहे इसीलिए ई किसन उपज निधि योजना की शुरुआत की गई है। जिससे किसान अन्य योजनाओं के द्वारा लिए गए कर्ज को समय से चुका सके और उसकी आय में भी वृद्धि हो सके इस योजना के अंतर्गत किसान को जो लाभ प्राप्त होते हैं उनकी लिस्ट निम्नलिखित है।
- E Kisan Upaj Nidhi Yojana के द्वारा किसने की उन्नति करने के लिए तथा उनकी उपज बढ़ाने के लिए एक एक पहल है।
- इस योजना के अंतर्गत किसानों को जो ऋण प्राप्त होता है उसके लिए उन्हें किसी गारंटी की कोई आवश्यकता नहीं होती है। अक्सर यह देखा जाता है कि किसान ऋण को लेने के लिए बैंकों के चक्कर काटता रहता है तब कहीं जाकर उसे ऋण मिलता है।
- इस योजना के अंतर्गत किसानों को WDRA की तरफ से गौदाम उपलब्ध कराया जाता है जिससे वह लोन भी प्राप्त कर सकते हैं
- इस लोन को लेने के लिए मध्यम वर्गी किसानों को 7% वार्षिक ब्याज की दर देनी होती है जो बहुत ही किफायती है।
- ई किसान उपज निधि योजना के अंतर्गत ब्याज को चुकाने की तथा इसे रिन्यूअल कराने की समय सीमा 12 माह की होती है।
- इस योजना के तहत सरकार किसानों को गोदाम भी उपलब्ध करवाती है जिसमें वह अपनी फसल को को स्टोर करके रख सकते हैं।
- इसके अंतर्गत वर्तमान समय में मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को बढ़ाने के लिए खाद और कीटनाशियों का भी वितरण किया जाता है और मिट्टी की सुरक्षा एवं जांच समय-समय पर कराई जाती है।
ई किसान उपज निधि योजना के लिए आवश्यक पात्रता
E Kisan Upaj Nidhi Yojana 2024 में मध्यम तथा सीमांत किसानों को लोन की व्यवस्था की जाती है इससे किसान अपनी फसल की उपज बढ़कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। E Kisan Upaj Nidhi Yojana 2024 में कौन आवेदन कर सकता है, इसके लिए आवश्यक पात्रताएं क्या होती हैं यह भी देखना आवश्यक है।
- इस योजना के तहत भारत के मध्य वर्गी तथा सीमांत किसानों को पात्र माना जाता है।
- किसानों को सरकारी गोदाम मुफ्त दामों पर मुहैया करवाया जाता है जिससे उनकी फासले बर्बाद ना हो और उन्हें फसलों के उचित दाम मिल सकें।
- इस योजना के अंतर्गत ऋण लेने के लिए किसान के पास नाबार्ड द्वारा मान्यता प्राप्त किसी ग्रामीण बैंक में खाता होना आवश्यक है।
- ऐसे किसान जिन्होंने केंद्र सरकार की किसी और योजना के तहत ऋण लिया हुआ है और इसमें डिफाल्टर है ऐसी स्थिति में उसे ई किसान उपज निधि योजना का लाभ नहीं प्राप्त होगा।
- किसान के पास अपनी भूमि का गाटा संख्या और सत्यापित फर्द प्रमाण पत्र होना आवश्यक है जिसमें अंश के रूप में उसका नाम होना चाहिए।
E Kisan Upaj Nidhi Yojana 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?
E Kisan Upaj Nidhi Yojana 2024 में आवेदन करने से पहले लाभार्थी यह अवश्य जचने कि उनके पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अति आवश्यक है अन्यथा उनको ई किसान उपज निधि योजना का कोई भी लाभ प्राप्त नहीं हो सकता है।
- किसान का पैन कार्ड।
- किसान का गाटा संख्या।
- किसान का आधार कार्ड।
- किसान का आय प्रमाण पत्र।
- किसान का हैसियत प्रमाण पत्र।
- किसान की भूमि की फर्द खतौनी।
- किसान का मूल निवास प्रमाण पत्र।
- किसान का एक पासपोर्ट साइज फोटो।
- किसान की किसी भी ग्रामीण बैंक में खाता पासबुक।
- किसान के पास आधार कार्ड से लिंक देखकर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना आवश्यक है।
E Kisan Upaj Nidhi Yojana की आवेदन प्रक्रिया क्या है।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा प्राप्त होती है इसके अंतर्गत आपके पास सभी वैध दस्तावेज़ होने आवश्यक हैं जो उपरोक्त लिस्ट में दिए गए हैं।
Step 1 सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.jansamarth.in पर जाना होता है।
Step 2 उसके बाद इसका ऑफिशल पेज खुलेगा जहां आपको Apply बटन पर क्लिक करना होता है।
Step 3 आपके सामने आवेदन पत्र खुलकर आता है जिसे आपको सही प्रकार से भर लेना है।
Step 4 अब आपको अपने सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होता है और उसके बाद फाइनल सबमिट कर देना होता है।
इन चार स्टेप्स को पूर्ण करके आपका आवेदन पूर्ण रूप से भरा जाता है। सभी किसान इस योजना में आवेदन करने वाले सभी किसानों को लाभ दिया जाता है। केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल ने किसानों के उज्जवल भविष्य के लिए उनकी आय को बढ़ने पर बल दिया है। उन्होंने E Kisan Upaj Nidhi Yojana की शुरुआत किसानों को खेती करने के लिए नई तकनीकों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहन दिया है। खेती को आसान बनाने के लिए इस योजना के तहत लोन प्रात करने के साथ अनेक प्रकार के हार्वेस्टर भी दिए जाते हैं।
FAQ’S
Q E Kisan Upaj Nidhi Yojana क्या है?
A यह किसानों को उनकी फसल आने के बाद स्टॉक करने और उसके रख रखाव की सुविधा प्रदान करती है।
Q ई किसान उपज निधि योजना किसके लिए है?
A यह योजना भारत के सभी सीमांत किसानों के लिए है।
Q ई किसान उपज निधि योजना में आवेदन कैसे किया जाता है?
A इस योजना में Online Registration किया जाता है जो www.jansamarth.in पर होता है।
Q E Kisan Upaj Nidhi Yojana कब शुरू की गई?
A इस योजना की घोषणा 2019 में हुई थी लेकिन 2024 में इसे प्रभावी किया गया है।
1 thought on “E Kisan Upaj Nidhi Yojana 2024: किसानों की बल्ले बल्ले | अब पानी से फसल नहीं होगी खराब | गौदाम और ऋण दोनो मिल रहा है | Apply Online”