Ladli Behna Yojana 2024: केंद्र और राज्य सरकार मिलकर देश की जनता के लिए कई ऐसी योजनाएं समय-समय पर लाते रहते हैं जिससे देश की गरीब जनता को सीधे यानी DBT के मध्यम से लाभ पहुंचता है। मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना की शुरुआत की है। मध्यप्रदेश के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर इसे 15 मार्च 2023 को शुरू किया था
Ladli Behna Yojana 2024 का उद्देश्य गरीब परिवार की महिलाओं को हर साल 12,000 रुपए सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में पहुंचना है। जिस पैसे का प्रयोग करके महिलाएं अपना घेलू व्यवसाय या जरूरतें पूरी कर सकें। इस योजना के तहत केवल मध्यप्रदेश की महिलाओं को ही लाभ प्राप्त होगा।
Ladli Behna Yojana 2024
Ladli Behna Yojana 2024 का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास आवश्यक पात्रता होनी चहिए। तो आइए जान लेते हैं लाडली बहना योजना क्या है, इसमें आवेदन कैसे होता है, 1000 रुपए हर महीने कैसे मिलेंगे, कौन कौन से दस्तावेज़ लगेंगे, कहां पर फार्म भरना है इसकी संपूर्ण जानकारी के बारे में।
यह भी पढ़ सकते हैं–
- पीएम आवास योजना
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना 18 वीं किस्त
- नमो सरस्वती स्कॉलरशिप योजना
- पीएम ई किसान उपज निधि योजना
वे परिवार जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, घर में कोई कमाने वाला नहीं है, घर का मुखिया अपंग हो चुका है, घर का मुखिया जेल में बंद है या घर छोड़कर चला गया है ऐसी स्थिति में घर की महिला के हाथों को इस योजना के द्वारा मजबूत किया जा रहा है।
घर चलाना मुश्किल होता है उन महिलाओं के विकास के लिए Ladli Behna Yojana मील का पत्थर साबित हुई है। सरकार महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए कुछ ना कुछ कर रही है इसी क्रम में सरकार ने लाडली बहना योजना की शुरुआत की थी। आपको बता दें इस योजना की शुरुआत महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हो चुकी है इसके तहत 2.5 लाख की आय से काम वाले परिवार की महिलाओं को 15 सो रुपए हर महीना दिया जाता है।
यह राशि उनको इसलिए दी जाती है ताकि वे अपनी वित्त विहीनता से दूर होकर अपने परिवार को चला सकें। लाडली बहना योजना के अंतर्गत यदि हम बात करें तो गरीब महिलाओं को हर महीने₹1000 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में मध्य प्रदेश सरकार देती है। जिसके तहत 21 से 60 वर्ष आयु वाली महिलाएं लाभ उठा सकती हैं।
Overview
योजना का नाम | Ladli Bahana Yojana |
कब शुरू हुई | 15 मार्च 2023 |
कहां पर प्रभावी है | मध्य प्रदेश |
किसके द्वारा शुरू की गई | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान |
राशि | 1,000 रुपए प्रति माह |
लाभार्थी | केवल महिलाएं |
Ladli Bahana Yojana का उद्देश्य
Ladli Behna Yojana 2024 को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें समाज में निर्णय लेने के योग्य बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है इसके मुख्य उद्देश निम्नवत हैं।
- Ladli Behna Yojana 2024 का उद्देश्य गरीब महिलाओं को हर महीने ₹1000 और प्रतिवर्ष ₹12000 उनके खाते में दिए जाते हैं।
- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए योजना की शुरुआत की हुई है।
- महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण का ध्यान रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार उन्हें प्रति वर्ष₹12000 की राशि देती है।
- ऐसे परिवार जहां पर महिलाओं की कोई बात नहीं सुनी जाती है वहां पर निर्णय की भूमिका को सुधारण बनाने के लिए योजना की शुरुआत की है।
- अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए महिलाओं को वित्त विहीनता के अभिशाप से दूर किया गया है।
- विवाह के बाद अपने छूते हुए रोजगार को दोबारा शुरू करने के लिए सी योजना के तहत₹1000 प्रतिमा महिलाओं को दिए जाते हैं।
Ladli Bahana Yojana के मुख्य लाभ
Ladli Behna Yojana 2024 के द्वारा मिलने वाले लाभ महिलाओं को सीधे फायदा पहुंचा रहे हैं। ₹1000 हर महीना मिलने से महिलाओं का स्वास्थ्य तथा मानसिक तनाव भी दूर हुआ है। उनके जीवन में खुशी का संचार हुआ है। इस योजना के द्वारा होने वाले मुख्य लाभ निम्नलिखित है।
- इस योजना की लाभार्थी होने के बाद महिलाओं के व्यक्तित्व तथा उनकी क्षमता का विकास हुआ है।
- इस योजना के द्वारा लाभार्थी महिला को साल में ₹12000 प्राप्त होते हैं जिनके द्वारा वह अपने घर की जरूर को पूरा करती हैं।
- लडली बहना योजना द्वारा के द्वारा दी जा रही ₹1000 की राशि महिलाओं को बीमारी तथा कुपोषण से बचाने में सहायक होती हैं। इस राशि को पाकर महिलाएं अपना इलाज समय से करवा सकती हैं।
- योजना के द्वारा दी जा रही राशि से महिलाएं अपने बच्चों की स्कूल फीस को हर महीने भर सकते हैं जिससे बच्चों को उचित शिक्षा प्राप्त होने में सहायता मिल रही है।
Ladli Bahana Yojana के लिए कौन पात्र होता है।
Ladli Behna Yojana के द्वारा मध्य प्रदेश की महिलाओं को चाहे वह किसी भी जाति की हों लाभ मिल रहा है। इस योजना के अंतर्गत जातिगत कोई भेदभाव नहीं किया गया है। आई अब लाडली बहना योजना की पात्रता के बारे में जान लेते हैं।
- लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए महिला को मध्य प्रदेश की निवासी होना आवश्यक है।
- इस योजना के अंतर्गत महिला सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्प संख्यक तथा पीड़ित महिला पात्र होंगी।
- महिला के परिवार में लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए 5 एकड़ जमीन से कम होनी चाहिए।
- महिला की वार्षिक आय ₹2,50,000 लाख से कम हो।
- यदि महिला के परिवार में कोई सरकारी नौकरी है, पेंशन भोगी है तथा आयकर दाता है उस परिवार की महिला को इसका पत्र नहीं माना जायेगा।
- जिन महिलाओं के परिवार का कोई सदस्य संविदा कर्मचारी या आउटसोर्सिंग कर्मचारी नियोजित है तब भी उन महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
- लाडली बहन योजना के अंतर्गत ऐसी महिलाएं जिनका परित्याग कर दिया गया हो, तलाकशुदा हो विवाहित हो तथा विधवा हो सभी को योजना का लाभ प्राप्त होगा।
- महिला की आयु 1 जनवरी 2023 को 21 वर्ष पूर्ण कर ली हो और 60 वर्ष से कम हो ऐसी महिलाएं लाडली बहन योजना का लाभ ले सकेंगी।
- जिन महिलाओं के परिवार में कोई सदस्य विधायक या मंत्री रह चुका हो उन महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा।
- जिन महिलाओं के पति अपंग हो, गंभीर रूप कैंसर आदि से बीमार हों या जेल में बंद हों। ऐसी महिलाओं को भी यह सहायता प्रदान की जाती है।
Ladli Behna Yojana के लिए कौन कौन से दस्तावेज़ चाहिए।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चालित लाडली बहन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपके पास जिन दस्तावेजों की आवश्यकता है वह सब नीचे एक लिस्ट के द्वारा समझाए गए हैं।
- लाभार्थी महिला का आधार कार्ड
- लाभार्थी महिला का मूल निवास प्रमाण पत्र
- लाभार्थी महिला का आय प्रमाण पत्र
- लाभार्थी महिला का जाति प्रमाण पत्र
- लाभार्थी महिला की बैंक खाता पासबुक
- लाभार्थी महिला का आयु प्रमाण पत्र
- लाभार्थी महिला के पासपोर्ट साइज दो फोटो
- लाभार्थी महिला का स्वयं प्रमाणित घोषणा पत्र
- लाभार्थी महिला का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जो आधार कार्ड तथा बैंक खाता दोनों में लिंक हो।
- लाभार्थी महिला का राशन कार्ड जिसमें परिवार के सभी सदस्यों के नाम सम्मिलित हो।
इन सभी दस्तावेजों के साथ आप मुख्यमंत्री Ladli Behna Yojana 2024 के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं इसके बाद आपके खाते में हर महीना मध्य प्रदेश सरकार ₹1000 ट्रांसफर करती है यह राशि 1 वर्ष में ₹12000 हो जाती है।
Ladli Behna Yojana Apply Online Full Prosess
Ladli Behna Yojana 2024 के अंतर्गत आप कैसे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, इसका प्रोसेस क्या होता है अब इसके बारे में जानेंगे। आपको उपरोक्त सभी जानकारियां लिखित हैं जिसमें इस योजना का उद्देश्य क्या है, लाभ क्या है, दस्तावेज कौन-कौन से लगेंगे और इसका रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं। आई अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में जान लेते हैं।
Step 1 लाडली बहना योजना का रजिस्ट्रेशन करने के लिए पहले आपको इसके ऑफिशल पोर्टल पर जाना होगा। जहां से आपको सभी जानकारी पढ़ लेना है पोर्टल का लिंक यहां https://cmladlibahna.mp.gov.in दिया है।
Step 2 अब आपको अपने ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी केंद्र और वार्ड कार्यालय तथा ग्राम पंचायत में लगे कैंप से इस फॉर्म को प्राप्त कर लेना है।
Step 3 उसके बाद फॉर्म को अपने ग्राम पंचायत या आंगनवाड़ी कार्यालय में सही प्रकार भर कर जमा करें
Step 4 उसके बाद आपकी सभी जानकारियां लाडली बहन योजना के ऐप पर दर्ज की जाती हैं।
Step 5 जब आप आवेदन कर रही होती हैं तो आपको अपना फोटो खिंचवाना होता है जो योजना के पोर्टल पर अपलोड किया जाता है।
Step 5 इतना सब कुछ होने के बाद आपको एक पावती रसीद दी जाती है जिसमें आपका पंजीकरण संख्या लिखा होता है उसे आपको संभाल कर रखना होता है।
Step 6 जिला स्तर पर आपका भूमिगत सत्यापन होने के बाद आप इस योजना की पत्र मानी जाती है और इससे लाभ प्राप्त करती हैं।
इन सभी स्टेप्स को पूर्ण करने के बाद आप लाडली बहना योजना की पात्र हो जाती हैं। इसके तहत आपको 2024 के अंतर्गत 1250 रुपए किस्त के रूप में दिए जाएंगे। इस योजना के तीसरे चरण में आपको 1250 रुपए आपके खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
FAQ’s
Q लाडली बहना योजना कब शुरू हुई?
A यह योजना 3 मार्च 2023 को मध्यप्रदेश से शुरू हुई।
Q लाडली बहना योजना का रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
A आप अपनी ग्रामपंचायत तथा आंगनबाड़ी से इस योजना का फॉर्म लें और उसे भरकर उन्हें ही जमा कर दें उसके बाद आपका फोटो खींचा जाता है और पंजीकरण संख्या मिल जाती है।
Q लाडली बहना योजना में कितने पैसे मिलते हैं?
A इस योजना में शामिल महिला को 1000 रुपए प्रति माह मिलते हैं। यह राशि 2024 में बढ़कर 1250 रुपए हो गई है
Q लाडली बहना योजना का स्टेटस कैसे चैक किया जाता है?
A इस योजना का स्टेटस अधिकारिक पोर्टल पर जाकर “आवेदन स्थिति” में अपना पंजीकरण संख्या डाल कर किया जाता है।
Q लाडली बहना योजना के रजिस्ट्रेशन कब शुरू होंगे?
A लाडली बहना योजना का रजिस्ट्रेशन, ग्राम पंचायतों में कैंप लगाए जाते हैं तब किया जाता है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल को देखते रहें।
लाडली बहना योजना 2024 के अंतर्गत इस योजना की राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया है। इसके चौथे चरण में आपको 1250रुपए अपने खाते में देखने को मिल सकते हैं।