Rajasthan B.Ed Sambal Yojana 2024: हाल ही में राजस्थान सरकार ने B.Ed Sambal Yojana 2024 की शुरुआत की है जिसके अंतर्गत उन महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है जो अपने परिवार से अलग हो चुकी हैं या परित्याक्ता हैं या विधवा है या तलाकशुदा हैं ऐसी महिलाओं को सरकार ने शिक्षित करने के लिए B.Ed जैसी उच्च डिग्री देने पर बल दिया है।
राजस्थान सरकार की Rajasthan B.Ed Sambal Yojana 2024 पहल उन महिलाओं के जीवन में एक आशा की किरण लेकर आई है जो अपने जीवन में संघर्ष करते हुए हार चुकी हैं। ना तो उन्हें अपने परिवार की तरफ से कोई सहारा है और ना ही किसी नाते तथा रिश्तेदारों से। उन असहाय और पीड़ित महिलाओं के लिए राजस्थान सरकार ने महिलाओं को समाज में अपना एक अलग स्थान बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत की है।
Rajasthan B.Ed Sambal Yojana 2024
मुख्यमंत्री B.Ed संबल योजना के अंतर्गत राजस्थान सरकार ने विधवा तथा परित्यक्ता महिलाओं के लिए B.Ed जैसी डिग्री करने के लिए होने वाले खर्च को वहन करने का आश्वासन दिया है। इस योजना का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है Rajasthan B.Ed Sambal Yojana 2024 के अंतर्गत विधवा तथा बेसहारा महिलाओं को राजस्थान सरकार B.Ed जैसी मास्टर डिग्री करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने जा रही है। इसका नोटिफिकेशन जारी करते हुए 20 सितंबर 2024 से 20 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को 20 नवंबर तक अपना आवेदन करना होगा जिसका पूरा खर्च राजस्थान सरकार वहन करेगी।
B.Ed Sambal Yojana 2024 Highlight
Scheme Name | Widow/Abandoned Chief Minister (B.Ed.) Sambal Yojana |
शुरू की गई | राजस्थान सरकार द्वारा |
कब शुरू हुई | 2016 |
Application | Online/Offline |
Application Fees | No |
Official Portal | https://rajasthangovt.com/ |
Download Notification | Click |
Benefits Of B.Ed Sambal Yojana 2024
- राजस्थान सरकार इस योजना के द्वारा बेसहारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है।
- इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को B.Ed करने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
- संबल योजना के तहत राजस्थान सरकार विधवा तथा परित्यक्ता महिलाओं को ₹17,900 की राशि उनको बीएड करने के लिए प्रतिवर्ष प्रदान करती है।
- B.Ed संबल योजना 2024 की शुरुआत करते हुए राजस्थान सरकार ने विधवा का जीवन व्यतीत करने वाली महिलाओं के लिए B.Ed जैसी डिग्री की सेवा प्रदान की है।
- इस योजना के तहत बेसहारा तथा गरीब महिलाओं को बीएड करने के लिए संपूर्ण खर्च राजस्थान सरकार वहन करेगी।
- इस योजना का आवेदन ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों प्रकार से किया जा सकता है।
- इस योजना के अंतर्गत महिलाएं किसी भी कॉलेज से B.Ed कर सकती हैं जिसकी सारी फीस राजस्थान सरकार देती है।
- B.Ed संबल योजना के अंतर्गत महिलाओं को उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से B.Ed की अनुदान राशि दी जाती है।
Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana 2024 Eligibility In Hindi
राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री बेड संबल योजना का आवेदन करने के लिए आप पात्र हैं या नहीं यह भी जानना अति आवश्यक है इस योजना के द्वारा राजस्थान की ऐसी महिलाएं जो निराश्रित है और पढ़ना चाहती हैं उनके लिए बेड की शिक्षा प्रदान करने का प्रावधान किया है तो लिए जान लेते हैं इस योजना के लिए राजस्थान की वह कौन महिलाएं हैं जो पात्र हो सकती है।
- महिला का जन्म राजस्थान राज्य में हुआ हो और वहां के मूल निवासी हो।
- ऐसी महिला जो विधवा है या परित्यता है और आर्थिक रूप से कमजोर हैं ऐसी महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होता है।
- ऐसी महिलाएं जो राजस्थान यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त डिग्री कॉलेज में B.Ed कक्षा में अध्यनरत हैं उन्हें इस योजना का लाभ मिलता है।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए B.Ed कक्षा में महिला की उपस्थित कम से कम 70% होना आवश्यक है।
- राजस्थान b.Ed संबल योजना का लाभ लेने के लिए महिला को b.Ed कक्षा का संस्थागत विद्यार्थी होना आवश्यक है।
- यदि महिला b.Ed कक्षा के किसी भी सेमेस्टर को अधूरा छोड़ देती है तब ऐसे में इस योजना के द्वारा अनुदान राशि उसे महिला को प्राप्त नहीं होगी।
- ऐसी महिला जो राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी कोचिंग संस्थान या कॉलेज में डिप्लोमा कर रही हो और उसे स्कॉलरशिप का लाभ मिल चुका हो तब ऐसे में महिला इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगी।
Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana 2024 Important Documents
B.Ed संबल योजना का लाभ लेने के लिए राजस्थान की विधवा तथा परित्यता महिलाओं को जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होने वाली है वह हमने नीचे मेंशन कर दिए हैं जिन्हें आप ध्यान पूर्वक देखें और हाल ही में अपडेट सभी दस्तावेजों को एकत्रित कर लें।
- आधार कार्ड।
- पैन कार्ड।
- आय प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र।
- मूल निवास प्रमाण पत्र।
- पति का मृत्यु प्रमाण पत्र।
- महिला का चालू बैंक खाता।
- सभी दस्तावेज़ो में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना आवश्यक है।
- तलाक़ प्रमाण पत्र।
- तलक प्रमाण पत्र को महिला तथा पुरुष के समाज के दो प्रतिष्ठित व्यक्तियों की स्टांप पेपर सहमति तथा नोटरी द्वारा प्रमाणित प्रमाण को भी संलग्न करना होता है।
- 10th, 12th, Graduation आदि के अंकपत्र तथा प्रमाण पत्र संलग्न होना आवश्यक है।
- इस योजना की संपूर्ण जानकारी आपके शिक्षण संस्थान के प्राचार्य के पास होती है। उन्हीं के वेरिफिकेशन द्वारा आप BEd प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए अनुदान राशि प्राप्त करते हैं।
- यदि अन्य कोई दस्तावेज की आवश्यकता होती है तो आपके B.Ed शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य उसके बारे में आपको अवगत कर देंगे अतः आप उनसे संपर्क अवश्य करें।
- इस योजना के तहत आपने जो फीस पाठ्यक्रम के लिए पहले ही जमा करवा दी है उसकी प्राप्ति रसीद भी दस्तावेजों में संलग्न करें।
The Aim Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana 2024
विधवा/परित्यक्ता BEd संबल योजना 2024 का उद्देश्य उन बेसहारा महिलाओं को बी ऐड जैसा पाठ्यक्रम बिना किसी फीस के पूर्ण करवाना है। जो महिलाएं विधवा हैं, या अपने पति के द्वारा परित्याग की हुई हैं उनकी स्थिति को सुधारने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है इस योजना के अंतर्गत इस प्रकार की महिलाओं को किसी भी शिक्षण संस्थान के द्वारा B.Ed का पाठ्यक्रम पूर्ण करने के लिए प्रतिवर्ष ₹17,900 की राशि उनके खाते में दी जाती है।
इसे भी पढ़ें – Apki Beti Scholarship Yojana 2024
राजस्थान सरकार के इस कदम से निराश्रित और बेसहारा महिलाओं को अपने सपनों को पूर्ण करने के लिए आशा की किरण नजर आती है। बीएड पाठ्यक्रम को पूर्ण करने के बाद महिलाएं स्कूलों में शिक्षक बन सकेंगी। राजस्थान सरकार Rajasthan B.Ed Sambal Yojana 2024 के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर बल दे रही है ऐसी महिलाएं जो किसी ने किसी वजह से पीड़ित है अपने घर से निकल जा चुकी है उनका सहारा सिर्फ शिक्षा ही है। बीएड पाठ्यक्रम को पूर्ण करने के बाद वह अध्यापिका बन सकती हैं और समाज में अपने लिए सम्मानित स्थान बना सकतीं हैं।
Rajasthan B.Ed Sambal Yojana 2024 Application Form
- सबसे पहले आप अपने कॉलेज के प्राचार्य से संपर्क करें तथा इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करें
- आप इसकी पूर्ण जानकारी Rajasthan B.Ed Sambal Yojana की आधिकारिक वेबसाइट से भी प्राप्त कर सकते हैं। यहां पर आपको इस योजना में अप्लाई करने की स्टेप बाय स्टेप जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
- इस योजना में पात्र महिलाएं आवेदन के साथ अपने सभी दस्तावेजों को चस्पा कर कोल
FAQs
Q. B.Ed Sambal Yojana क्या है?
A. यह राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई ऐसी योजना है जिसके द्वारा विधवा/परित्यक्ता महिलाओं को बीएड जैसे पाठ्यक्रम को करने के लिए अनुदान राशि दी जाती है।
Q. यह योजना कब शुरू हुई?
A. यह 2024 में राजस्थान सरकार द्वारा शुरू हुई
Q. B.Ed Sambal Yojana में कितने पैसे मिलते हैं?
A. इस योजना में छात्राओं को 17,880 रुपए दिए जाते हैं।