Sasta Awas Yojana: भारत सरकार समय-समय पर देश की जनता के लिए अनेक योजनाओं का शुभारंभ करती है। केंद्र सरकार भारत की जनता के लिए हर समय कुछ ना कुछ नया करने पर विचार करती है। पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग तथा बच्चे सभी के लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। जिनका लाभ देश के करोड़ों परिवार उठा रहे हैं। जिन परिवारों की आर्थिक दशा आज से पहले खराब थी उन्हें सरकार की योजनाओं से मानो नया जीवन प्राप्त हो रहा है।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा, अति पिछड़ा तथा आदिवासी अनेक वर्गों के लिए भारत सरकार उनकी योग्यता और पात्रता के अनुसार योजनाएं लाती रहती है। देश की मोदी सरकार ने 700 से अधिक योजनाएं और डेवलपमेंट प्रोग्राम वर्तमान में चलाए हुए हैं जिनकी जानकारी इंटरनेट के माध्यम से देश के दूर दराज क्षेत्रों तक पहुंचती है और वहां की जनता उनका लाभ उठाती है।
आज हम ऐसी ही योजना आपके लिए लेकर आए हैं जिससे आप काफी सस्ते दामों में वह भी देश की राजधानी दिल्ली के अंदर अपना एक घर ले सकते हैं। दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी (DDA) ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को उनका निजी घर देने के लिए इस योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत दिल्ली के कई इलाकों में दिल्ली विकास प्राधिकरण आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए सस्ते फ्लैट उपलब्ध करा रहा है। इस योजना की जानकारी हाल ही में दिल्ली विकास प्राधिकरण की तरफ से प्राप्त हुई है।
इस योजना के तहत जिन परिवारों की वार्षिक आय 10 लाख से कम है और वह EWS श्रेणी में आते हैं उनको इस Sasta Awas Yojana का लाभ मिल सकता है। इसमें आपको सबसे पहले पंजीकरण करना होगा जो 22 अगस्त 2024 से शुरू कर दिया गया है। तथा इन फ्लैट्स की बुकिंग 10 सितंबर 2024 से शुरू हो जाएगी। इस योजना के तहत आपको कैसे रजिस्ट्रेशन करना होगा, Sasta Awas Yojana योजना के क्या लाभ हैं, इसका उद्देश्य क्या है, इसमें आपकी पात्रता क्या होनी चाहिए और इसकी अंतिम तिथि क्या है इन सभी बातों पर इस लेख में चर्चा करने वाले हैं। तो आईए जानते हैं Sasta Ghar Yojana के बारे में–
Sasta Awas Yojana क्या है
दिल्ली सरकार ने हाल ही में यानी 22 अगस्त को सस्ता घर योजना की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत सभी परिवारों को दिल्ली के अंदर दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) सस्ता फ्लैट मुहैया कराने जा रहा है। Sasta Awas Yojana के तहत दिल्ली सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को उनका अपना घर दिलाने का प्रयास कर रही है।
पिछले कुछ समय से दिल्ली सरकार झुग्गी झोपड़ियां में रहने वालों के लिए उनका अपना पक्का मकान बनाना सुनिश्चित कर रही थी इसी के अंतर्गत कुछ बड़ी कंपनियों से दिल्ली प्राधिकरण में टाइप करके उनके फ्लैट्स में दिल्ली की गरीब जनता को उनका अपना घर दिलाने पर काम शुरू कर दिया है।
Sasta Awas Yojana के लाभ
Sasta Awas Yojana का लाभ लेने के लिए आपको भारत का मूल निवासी होना आवश्यक है और आपकी आए 10 लाख रुपए से कम होना आवश्यक है इस योजना से क्या लाभ होंगे आइए इसके बारे में भी जान लेते हैं।
- दिल्ली में बढ़ते पॉल्यूशन से छुटकारा मिलेगा क्योंकि दिल्ली विकास प्राधिकरण ने झुग्गियों में रहने वाले परिवारों को पक्के मकान देने पर लगातार कार्य किया है।
- फुटपाथ पर सोने वालों के लिए Sasta Ghar Yojana के द्वारा उनको आश्रय मिलेगा।
- आर्थिक तंगी से जूझ रहे दिल्ली वासियों को फ्लैट दिए जाएंगे और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
- इन फ्लैट्स को दिल्ली प्राधिकरण ने तीन कंपनियों के साथ मिलकर दिल्ली के कमजोर परिवारों के लिए उपलब्ध कराया है।
Sasta Awas Yojana (LIG)
- इन घरों की कीमत 25 लाख रुपए होगी।
Sasta Awas Yojana (EWS)
- ईडब्ल्यूएस के अंतर्गत मकान की कीमत 14 लाख है।
Sasta Awas Yojana (MIG)
- इन फ्लैट्स की कीमत 85 लख रुपए होगी।
Sasta Awas Yojana (HIG)
- इस प्रकार के फ्लेक्स की कीमत 2 से 2.5 करोड़ रुपए हो सकती है।
Sasta Awas Yojana में दिल्ली के इन इलाकों में मिलेंगे फ्लैट
यदि बात करें गरीब परिवारों के लिए फ्लैट की तो एलआईजी समूह के तहत यह फ्लैट दिल्ली के रोहिणी, सिरसापुर, नरेला, लोकनायक और रामगढ़ कॉलोनी में ये मकान ईडब्ल्यूएस और एलआईजी के अंतर्गत मिलेंगे। ईडब्ल्यूएस और एलआईसी समूहों के अंतर्गत 34 लाख से अधिक फ्लैट दिल्ली के गरीब परिवारों को मुहैया कराए जाएंगे।
इस योजना को “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर सुनिश्चित किया गया है। इसलिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करने वालों के लिए काफी ज्यादा सुविधा रहेगी। ईडब्ल्यूएस के तहत मकान प्राप्त करने वालों की सालाना आय 10 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Sasta Awas Yojana के लिए पात्रता मानदंड
- योजना में भाग लेने के लिए लाभार्थी भारत का निवासी होना चाहिए
- लाभार्थी की वार्षिक आय 10 लख रुपए से कम होना आवश्यक है।
- यदि दिल्ली के अंदर उसकी पहले से कोई संपत्ति रजिस्टर्ड है तो वह भी इस योजना का नाम उठा सकते हैं।
- ईडब्ल्यूएस श्रेणी के घरों को छोड़कर अन्य किसी के लिए आए की कोई सीमा नहीं है।
Sasta Awas Yojana Last Date
Sasta Awas Yojana के अंतर्गत दिल्ली में अपना मकान लेने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी DDA ने इसकी शुरुआत की है। इसके अंतर्गत आपको 10 लाख रुपए से लेकर 2.5 करोड़ रुपए तक का मकान अधिक सब्सिडी पर मिल सकता है। इस योजना की शुरुआत 14 मार्च 2024 को ही हो चुकी थी।
दिल्ली विकास प्राधिकरण की Sasta Awas Yojana 2024 में रजिस्ट्रेशन की तारीख 22 अगस्त थी इसकी बुकिंग 10 सितंबर 2024 की सुबह 10:00 से शुरू हो जाएंगी। बात करें यदि पहले दिन के रजिस्ट्रेशन की तो इसके अंतर्गत 776 आवेदकों ने 22 अगस्त 2024 को आवेदन कर दिया था। योजना का आधार “पहले आओ पहले पाओ” रखा गया है।
Sasta Awas Yojana 2024 (आवश्यक दस्तावेज़)
इस योजना में लाभ लेने के लिए आपको किन आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ने वाली है यह भी जानें, जो निम्नलिखित हैं।
- आवेदक का आधार कार्ड।
- आवेदक का पैन कार्ड।
- आवेदक के दो पासपोर्ट साइज फोटो।
- आवेदक के परिवार रजिस्टर की कॉपी।
- आवेदक तक का राशन कार्ड।
- आवेदक का किसी कमर्शियल बैंक में खाता।
- आवेदक का तहसील द्वारा निर्गत मूल निवास प्रमाण पत्र।
- आवेदक का EWS प्रमाण पत्र।
- आवेदक का आय प्रमाण पत्र जो तहसील द्वारा निर्गत हो।
Sasta Awas Yojana 2024 के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया।
आवास योजना में आवेदन करने के लिए आप जल्द ही अपने निकटतम सीएससी सेंटर या साइबर कैफे पर जाना सुनिश्चित करें
Step 1 सबसे पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण www.dda.gov.com पर विजिट करें
Step 2 वेबसाइट खुलते ही पहले आधार और मोबाइल नंबर डालकर यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं।
Step 3 इसी यूजर आईडी और पासवर्ड को डालकर लॉगिन हो जाएं।
Step 4 यहां अपनी सभी डिटेल्स भरें और योजना के लिए निर्धारित ₹2,500 रुपए का शुल्क जमा करें
Sasta Awas Yojana 2024 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें
यदि आपने दिल्ली विकास प्राधिकरण की योजना “दिवाली आवास योजना” 2023 में रजिस्ट्रेशन किया था। तब आपको सस्ता घर योजना 2024 में रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होगी। आप सीधे बुकिंग पोर्टल पर जाकर अपनी बुकिंग करवा पाएंगे। यह भी ध्यान रखें कि सस्ता घर 2024 के तहत जो राशि आप रजिस्ट्रेशन करने में जमा कर रहे हैं। यदि आपकी बुकिंग स्वीकार नहीं होती है तो ऐसी स्थिति में यह राशि आपको वापस नहीं होगी।
Faq,s
Q. Sasta Awas Yojana में कौन आवेदन कर सकता है।
A. इस योजना में भारत का मूल निवासी आवेदन कर सकता है।
Q. इस योजना की शुरुआत कब हुई?।
A. इसकी शुरुआत 14 मार्च 2023 को हुई थी।
Q. इसमें रजिस्ट्रेशन कब शुरू होंगे?
A. Sasta Awas Yojana में इस वर्ष 22 अगस्त को रजिस्ट्रेशन शुरू हुए हैं।
Q. इस योजना में बुकिंग कब शुरू होगी?
A. इस योजना में बुकिंग 10 सितंबर 2024 से शुरू हो जाएगी।