UP Police Constable Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2024 के रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थी काफी समय से इंतजार कर रहे थे। जैसा कि हमने पिछले पोस्ट में बताया था कि इस महीने के आखिरी हफ्ते में आपको यूपी पुलिस भर्ती 2024 का रिजल्ट देखने को मिल जाएगा। हमारा कथन सत्य हुआ और रिजल्ट आपके सामने है।
UP Police Constable Result 2024
लेकिन इसमें काफी चौंकाने वाला रिजल्ट दिखाया गया है। यदि आप अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर डालें और रिजल्ट को डाउनलोड कर लें। आपकी सुविधा के लिए यहां डायरेक्ट लिंक दिया हुआ है Click Here
यदि आपने भी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 24 के लिए आवेदन किया था तो आप अपने रिजल्ट को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं इसकी पूरी जानकारी नीचे आपको दी जा रही है।
DVPST की लिस्ट हुई जारी
UP Police Constable Result 2024 के साथ ही आपको डीबीपीएसटी के लिए बुलाया जा रहा है। 60,244 पदों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आवेदन मांगे थे जिसके चलते 2023 में पेपर लीक की समस्या खड़ी हुई उसके बाद पुनः एग्जाम करवाया गया जो शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ।
UP Police Constable Result 2024
सिपाही भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है और इसमें चार गुना अभ्यर्थियों को डीवीपीएसटी के लिए आमंत्रित किया गया है यानी लगभग 1,74000 अभ्यर्थियों को डीबीपीएसटी के लिए बुलाया गया है और लिस्ट भी जारी कर दी गई है जो अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करनी होगी आपकी सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती के फिजिकल टेस्ट के लिए आप इस लिंक पर क्लिक करें।
यूपी पुलिस भर्ती 2024 इतने अभ्यर्थियों का होगा DVPST
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए 60244 सिपाहियों के भाग्य का फैसला किया है। अपने ट्विटर हैंडल पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती 2024 के रिजल्ट की घोषणा की है। आपको बता दें कि जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 23 अगस्त से 31अगस्त 2024 के बीच हुई थी वह सभी अभ्यर्थी अपना DVPST रिजल्ट उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
जब मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस रिजल्ट 2024 की जानकारी दी थी
UP Police Constable Physical Test List 2024
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2024 का रिजल्ट आउट होने के बाद सिपाही भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की अगर बात करें तो यहां पर संपूर्ण विवरण के साथ आपको यूपी पुलिस भर्ती 2024 के फिजिकल टेस्ट की जानकारी दी गई है।
- कुल अभ्यर्थी 48,17,441
- महिला अभ्यर्थी 15 लाख
- पुरुष अभ्यर्थी लगभग 34.5 लाख
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 के लिए लगभग 48 लाख 17441 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसमें लगभग 34. 5 लाख पुरुष अभ्यर्थी तथा 15 लाख महिला अभ्यर्थियों की उपस्थित हुई थी। इसका पेपर रद्द होने के बाद जब पुनः परीक्षा करवाई गई तो अभ्यर्थियों की संख्या घटती हुई नजर आई। इसके बाद सिपाही भर्ती परीक्षा को दो चरणों में संपन्न करवाया गया जिसका पहला चरण 23 अगस्त से 25 अगस्त तक तथा दूसरा चरण 30, 31 अगस्त को पूर्ण करवाया गया।
UP Police Constable Cut Off Marks 2024
60244 पदों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2024 का रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को जिस कट ऑफ का इंतजार था वह भी खत्म हो गया है आईए जानते हैं उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 में किस कैटेगरी को कितना कटऑफ मिला है।
श्रेणी | कटऑफ मार्क्स पुरुष | कटऑफ मार्क्स महिला | स्वतंत्रता सेनानी आश्रित | भूतपूर्व सैनिक | होमगार्ड |
ENERAL | 114.04644 | 203.90879 | 75.96059 | 100.44128 | “ |
EWS | 187.31758 | 180.23366 | “ | “ | “ |
OBC | 198.99599 | 189.39259 | “ | 59.00371 | “ |
SC | 178.04955 | 169.13167 | “ | “ | “ |
ST | 146.73835 | 136.02707 | “ | “ | “ |