UP Police Result Date: योगी आदित्यनाथ ने खुद बता दी पुलिस भर्ती रिजल्ट की डेट

UP Police Result Date: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2024 का रिजल्ट इस महीने के अंत तक यानी नवंबर महीने के अंत तक जारी कर दिया जाएगा इसकी पुष्टि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक अभिभाषण में कर दी है।

UP Police Result Date

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2024 के रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। पुलिस भर्ती प्रक्रिया को हम काफी तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। कुछ ही दिनों में यानी नवंबर के अंत में 60244 पदों पर हुई उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती का रिजल्ट जारी होने वाला है।

योगी आदित्यनाथ ने रिजल्ट के बारे में ये बात कही

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया को बहुत जल्दी आगे बढ़ाया जा रहा है। इसका रिजल्ट आने में जो विलंब हो रहा है वह सिर्फ भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के लिए है। 60244 पदों पर हुई उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया का फाइनल रिजल्ट अब जल्द ही आ जाएगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2024 उत्तर कुंजी

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया 2023 से चली आ रही है परंतु पिछली बार जब इसकी परीक्षा कराई गई तो पेपर लीक की समस्या सामने आ गई। कई जिलों में उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती का पेपर लीक का मामला जब तूल पकड़ा तो अभ्यर्थियों ने जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया और मांग की कि परीक्षा को रद्द किया जाए और नए सिरे से परीक्षा कराई जाए। इसलिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2024 की परीक्षा कराई गई।

UP Police Result Date

आपको बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया में लगभग 42 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिसमें केवल 30 लाख अभ्यर्थियों ने ही इसकी दोबारा हुई परीक्षा में भाग लिया। 60244 पदों पर हुई सिपाही भर्ती 2023 से लेकर 2024 तक सुर्खियों में बनी रही। पिछले पेपर के बाद 6 माह का समय दिया गया और 6 माह बाद इस भर्ती परीक्षा को पूर्ण करवाया गया। इस बार परीक्षा में अधिक सतर्कता बढ़ाते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच इस परीक्षा को संपन्न करवाया गया।

यूपी पुलिस का रिजल्ट कब आएगा?

जिन अभ्यर्थियों में 60244 पदों पर हुई भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया था उन्हें अब अपने फाइनल रिजल्ट का काफी बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि उत्तर प्रदेश के 60244 युवा अपने तन पर पुलिस की वर्दी देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। अब देखना यह होगा कि उनकी यह उत्सुकता किस तारीख तक समाप्त होती है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि नवंबर महीने के आखिरी सप्ताह में उत्तर प्रदेश पुलिस भारती का रिजल्ट आउट कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Leave a Comment